ब्रेकिंग न्यूज़

 रायपुर नगर निगम जोन 4 में जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर आयोजित, विधायक सुनील सोनी हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के कार्यालय में जोन अंतर्गत सभी 7 वार्डों के नागरिकों की सुविधा हेतु जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सम्मिलित हुए।
शिविर में 4 भवन अनुज्ञा पत्र, 6 राशन कार्ड पात्र नागरिकों को तत्काल प्रदान किए गए, नामांतरण आवेदन दर्ज किए गए तथा सफाई, पेयजल से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित निदान किया गया।
विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोन के सभी वार्डों के नागरिकों की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
शिविर में जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, ब्राह्मणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह सहित जोन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और त्वरित समाधान प्राप्त किया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english