रायपुर नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर सेवानिवृत्ति पर किये गए सम्मानित
रायपुर/ विगत दिनांक 30 सितम्बर 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर रायपुर नगर निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हो गए. सेवानिवृत्ति पर श्री वीरेन्द्र चंद्राकर की सेवाओं को सम्मानित किया गया.
रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय ने सेवानिवृत्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर को श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह बुके सहित प्रदत्त कर सम्मानित किया. इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर को सेवानिवृत्ति पर नगर निगम रायपुर को सेवाएं देने हेतु सम्मानित किया. अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर को सेवानिवृत्ति पर सुदीर्घ, सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं.












Leave A Comment