ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने किया बालोद चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण

बालोद/ छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने सिवनी स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के नवनिर्मित शासकीय भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों के संरक्षण, देखभाल और पुनर्वास के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। हाल ही में अपने स्वयं के शासकीय भवन में स्थानांतरित हुआ यह केंद्र पूरी तरह से बाल-सुलभ वातावरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। परिसर में बच्चों के मानसिक तनाव को दूर करने और उन्हें सहज महसूस कराने के लिए दीवारों को आकर्षक एवं बाल-केंद्रित चित्रकला से सुसज्जित किया गया है। इसके साथ ही केंद्र में एक सुव्यवस्थित परामर्श कक्ष और सुरक्षित अस्थायी आश्रय कक्ष की उत्तम व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि बालोद का यह चाइल्ड हेल्पलाइन भवन राज्य का पहला ऐसा मॉडल केंद्र है, जो बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के अनुकूल अत्यंत सुरक्षित और संवेदनशील परिवेश प्रदान करता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंद व संकटग्रस्त बच्चों की सहायता करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर  जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू, संरक्षण अधिकारी श्री नरेंद्र साहू, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक श्री वेदप्रकाश साहू आदि उपस्थित थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english