ब्रेकिंग न्यूज़

अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर—जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर

 -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन ने जीवन में भरी खुशियां
 रायपुर। कभी बारिश की बूंदें ग्राम पंचायत कटरा निवासी जोहन सिंह और उनके परिवार के लिए चिंता का कारण बन जाती थीं। मिट्टी और खपरैल से बने कच्चे घर की छत से पानी टपकता था, दीवारों में सीलन आ जाती थी और घर की लकड़ियों, कबेलू तथा खपरैल को समय-समय पर बदलना पड़ता था। सीमित संसाधनों के कारण अपने दम पर पक्का मकान बनाना परिवार के लिए आसान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनकी इस चिंता को दूर कर पक्के और सुरक्षित घर के सपने को हकीकत में बदल दिया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जोहन सिंह जैसे जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से आवास केवल चार दीवारों और छत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का आधार बन रहा है।
ग्राम पंचायत कटरा निवासी जोहन सिंह का परिवार लंबे समय से कच्चे और मिट्टी के मकान में रह रहा था। बरसात शुरू होते ही परिवार की परेशानियां बढ़ जाती थीं। छत से पानी टपकने के साथ घर में सीलन हो जाती थी। कबेलू, खपरैल और लकड़ियों की मरम्मत पर बार-बार समय और पैसे खर्च करने पड़ते थे। मौसम की मार के बीच परिवार को घर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जोहन सिंह का आवास स्वीकृत होने के बाद परिवार की परिस्थितियां बदलने लगीं। योजना की सहायता से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। अब परिवार को बारिश में छत टपकने, सीलन और बार-बार मरम्मत की चिंता से राहत मिली है। पक्के आवास ने परिवार को सुरक्षित वातावरण देने के साथ जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।
जोहन सिंह बताते हैं कि कच्चे घर में बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी होती थी। छत से पानी टपकने के कारण घर के भीतर सामान को सुरक्षित रखना भी मुश्किल होता था। मकान की लकड़ियों और खपरैल को समय-समय पर बदलना पड़ता था। अब पक्का मकान बन जाने से इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिल गया है। परिवार अब सुरक्षित और सुखद वातावरण में रह रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवारों तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है। शासन की मंशा है कि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और उनका जीवन स्तर बेहतर हो। इसी का परिणाम है कि गांवों में अनेक जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।
जोहन सिंह के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल एक पक्का मकान मिलने तक सीमित नहीं है। यह उनके परिवार के जीवन में आए उस बदलाव की कहानी है, जिसमें असुरक्षित कच्चे मकान की चिंता की जगह अब सुरक्षित छत, सुकून और बेहतर भविष्य की उम्मीद ने ले ली है।
अपने परिवार को पक्का आशियाना मिलने से प्रसन्न जोहन सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना से उनके परिवार का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। अब परिवार बिना किसी चिंता के सुरक्षित घर में रह रहा है।
जोहन सिंह की यह कहानी बताती है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रभावी क्रियान्वयन से योजनाओं का लाभ धरातल पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर आज जोहन सिंह के परिवार के लिए सम्मान, सुरक्षा और खुशहाल जीवन की नई पहचान बन गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english