ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर उत्तर विस क्षेत्र अंतर्गत सेवा सेतु शिविर में नागरिकों से प्राप्त हुए 105 आवेदन

-19 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण, 81 नागरिकों काशिविर में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र 69 हितग्राहियों को प्रमाणपत्र किये प्रदत्त
 रायपुर/
छत्तीसगढ़ शासन की अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना सेवा सेतु शिविर का विधानसभा स्तरीय शिविर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 के अंतर्गत आयोजन किया गया ।सेवा सेतु शिविर में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी, पार्षद एवं प्रभारी सेवा सेतु रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, एमआईसी सदस्य  श्री महेन्द्र खोडियार, श्री संतोष साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली  शर्मा, पार्षद श्री कैलाश बेहरा, श्रीमती पुष्पा साहू, श्री प्रदीप वर्मा,एल्डरमैन श्री राजू राघवानी, श्री गोपाल सोना, पूर्व पार्षद श्री प्रमोद साहू, श्री रोहित साहू, मण्डल अध्यक्ष श्री दलविंदर सिंह बेदी, मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष श्री देवदत्त साहू पूर्व उपाध्यक्ष , सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री राम प्रजापति, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित अधिकारीगण,  कर्मचारीगण नगर निगम जोन क्रमांक 2, 3 एवं 4 के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप-अभियंता एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारीगणों की उपस्थिति सेवा सेतु शिविर के दौरान रही ।
 सेवा सेतु शिविर में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए,  जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 81 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और   सेवा सेतु शिविर में  प्राप्त 19 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया एवं शेष 5 (स्वच्छता 1 एवं खाद्य विभाग-4) आवेदन निराकरण हेतु नियमानुसार प्रक्रियाधीन है एवं अन्य विभागों से विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र 69 हितग्राहियों को  प्रमाण-पत्र रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों सहित  मंच पर प्रदत्त किये गए. सेवा सेतु शिविर में मंच का संचालन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्री संतोष साहू द्वारा किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english