ब्रेकिंग न्यूज़

महादेव घाट में 21 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन पुल से पहले सर्विस रोड तैयार करने के निर्देश

नागरिकों की सुविधा को रखा सर्वोच्च प्राथमिकता
रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों का जमीनी निरीक्षण, गली-गली पहुंचकर विधायक राजेश मूणत ने लिया कार्यों का जायजा
माधवराव सप्रे एवं संत रविदास वार्ड में ₹5 करोड़ की लागत से सीसी रोड-नाली निर्माण और 150 विद्युत पोल लगाने का कार्य
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए आज विधायक श्री राजेश मूणत ने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री मूणत माधवराव सप्रे वार्ड एवं संत रविदास वार्ड की गलियों में एक्टिवा से पहुंचकर निर्माणाधीन सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों तथा प्रस्तावित विद्युत पोलों की स्थिति का जायजा लिया। दोनों वार्डों में लगभग ₹5 करोड़ की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है, वहीं क्षेत्र में लगभग 150 विद्युत पोल लगाए जाने हैं।
उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सड़क एवं नाली निर्माण से संबंधित कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण का वास्तविक लाभ क्षेत्र के नागरिकों को मिले। विद्युत पोल लगाए जाने से क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर करने में सहायता मिलेगी।
गली-गली पहुंचकर विकास कार्यों की निगरानी, गुणवत्ता और नागरिक सुविधा पर जोर
निरीक्षण के दौरान श्री मूणत ने निर्माणाधीन कार्यों को केवल कागजी प्रगति तक सीमित न रखते हुए मैदानी स्तर पर उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं और आवागमन को ध्यान में रखा जाए तथा कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और विद्युत व्यवस्था जैसे कार्य सीधे नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़े हैं। इसलिए इन कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ निर्माण के दौरान नागरिकों को होने वाली असुविधा को भी न्यूनतम रखना आवश्यक है। महादेव घाट में नवीन पुल निर्माण से पहले सर्विस रोड तैयार करने के निर्देश इसके पश्चात महादेव घाट में प्रस्तावित नवीन पुल निर्माण को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण एवं चर्चा की गई।
इस दौरान श्री मूणत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नवीन पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले सभी आवश्यक सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के दौरान यदि मौजूदा मार्ग प्रभावित होता है तो नागरिकों के आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। इसलिए पहले वैकल्पिक एवं व्यवस्थित सर्विस रोड तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्विस रोड, यातायात व्यवस्था एवं पुल निर्माण की पूरी कार्ययोजना आपसी समन्वय से तैयार की जाए और सर्विस रोड का कार्य पूर्ण होने के बाद ही पुल निर्माण की आगामी प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
राजेश मूणत ने कहा, “विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधा देना है। इसलिए किसी भी बड़े निर्माण कार्य को प्रारंभ करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उस दौरान नागरिकों की आवाजाही प्रभावित न हो। महादेव घाट में नवीन पुल निर्माण से पहले सर्विस रोड तैयार करने के निर्देश इसी उद्देश्य से दिए गए हैं। विकास कार्य भी हो और नागरिकों को अनावश्यक कठिनाई भी न हो—इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।” उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की चरणबद्ध योजना तैयार करने तथा प्रत्येक चरण में नागरिक सुविधा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारीगण, सेतु संभाग के अधिकारीगण एवं नगर निगम रायपुर के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english