पेयजल व्यवस्था को लेकर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति
0- जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्य प्रगतिरत, नवीन जल स्रोत विकसित कर टंकी के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी
बालोद. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्राम आड़ेझर में पेयजल व्यवस्था के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, गांव में वर्तमान में 11 हैंडपंपों और एक आयरन रिमूवल प्लांट के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने बताया कि विभाग द्वारा ग्राम निवासी श्री नीलकंठ भारद्वाज के घर के पास स्थापित नलकूप की जल उपलब्धता का परीक्षण 5 हॉर्स पावर के मोटर पंप से 8 घंटे तक किया गया। साथ ही, ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत पेयजल संबंधी कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि ग्राम में पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए नए जल स्रोत को चिह्नित किया गया है। नवीन जल स्रोत विकसित कर शीघ्र ही पानी की टंकी के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुसार ग्राम आड़ेझर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की सुविधा और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।












.jpg)
Leave A Comment