ब्रेकिंग न्यूज़

 मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण: स्कूलों में किया जा रहा है फार्म 06 का वितरण

0- महाविद्यालयों में 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी
बालोद. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में जिले की मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों और विशेष रूप से युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान पूरी सक्रियता से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहें।
स्कूलों में फॉर्म-6 का वितरण, महाविद्यालयों में कराया गया पंजीकरण
जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही के 17 बच्चों तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छेड़िया (गुरूर), बघमरा, नारागांव एवं कनेरी में छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म-6 का वितरण किया गया।
इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारागांव में 17़ (भावी मतदाता) एवं 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को चिन्हित कर फॉर्म-6 वितरित किए गए। वहीं जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं से मौके पर ही फॉर्म-6 भराया गया। शिक्षकों एवं बीएलओ द्वारा विद्यार्थियों को मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के संबंध में जागरूक भी किया गया।
घर-घर संपर्क कर रहे बीएलओ, ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा
संस्थानों के अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क कर रहे हैं और छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in  अथवा वोटर हेल्पलाइन ईसीआईनेट मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है।
जिला प्रशासन एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने जिले के सभी पात्र युवाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाते हुए समय-सीमा में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english