ब्रेकिंग न्यूज़

 पक्का यात्री शेड निर्माण से पदयात्रियों की राह हुई आसान

 - 31 लाख 32 हजार रूपए की लागत से बना पक्का यात्री शेड
- डोंगरगढ़ के भानपुरी में पदयात्रियों को धूप, बारिश और प्रतिकूल मौसम से मिल रही राहत
- डीएमएफ  मद से निर्मित यात्री शेड से श्रद्धालुओं की यात्रा हो रही सुरक्षित और सुविधाजनक

राजनांदगांव  । आस्था और विश्वास के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले हजारों पदयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम भानपुरी में पदयात्री मार्ग पर 31 लाख 32 हजार रूपए की लागत से पक्का यात्री शेड का निर्माण किया गया है। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत यह निर्माण कार्य श्रद्धालुओं को धूप, बारिश और प्रतिकूल मौसम से राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक आस्था केंद्रों में शामिल है। विशेषकर नवरात्र पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पैदल यात्रा कर माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लंबी दूरी तय करने वाले पदयात्रियों को रास्ते में विश्राम करने तथा धूप और बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की आवश्यकता होती है। श्रद्धालुओं की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ग्राम भानपुरी में पदयात्री मार्ग पर यात्री शेड का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित यात्री शेड से पदयात्रियों को यात्रा के दौरान रूकने और विश्राम करने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो रहा है। विशेषकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं बच्चों को इससे राहत मिल रही है। तेज धूप और बारिश के दौरान यात्री शेड सुरक्षित आश्रय प्रदान कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा जनसुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद का उपयोग जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में किया जा रहा है। ग्राम भानपुरी में निर्मित पक्का यात्री शेड का निर्माण किया गया है। 31 लाख 32 हजार रूपए की लागत से निर्मित यह यात्री शेड केवल एक अधोसंरचना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधा के प्रति शासन की संवेदनशील पहल है। इससे नवरात्र पर्व सहित अन्य अवसरों पर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों को सुविधा मिल रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english