ब्रेकिंग न्यूज़

 महतारी वंदन योजना की राशि से श्रीमती आशा विश्वकर्मा ने शुरू किया गुपचुप का व्यवसाय

- महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता से स्वरोजगार की राह हुई आसान
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
राजनांदगांव । शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ स्वरोजगार शुरू करने में भी कर रही हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रीवागहन निवासी श्रीमती आशा विश्वकर्मा की है। जिन्होंने योजना से प्राप्त राशि को बचाकर अपना गुपचुप का व्यवसाय शुरू किया है। श्रीमती आशा विश्वकर्मा को महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से बचत करने का अवसर मिला। उन्होंने इस राशि को धीरे-धीरे जमा किया और उसका उपयोग स्वरोजगार शुरू करने में किया। उन्होंने अपनी बचत से गुपचुप की दुकान शुरू की। इस छोटे से व्यवसाय के माध्यम से अच्छी आमदनी हो रही है। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है।
श्रीमती आशा विश्वकर्मा के लिए महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह उनके स्वरोजगार की शुरूआत का आधार भी बनी। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से महतारी वंदन योजना की राशि का सदुपयोग कर आय अर्जित करने का माध्यम विकसित किया है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार रोजगार शुरू करने का अवसर प्रदान कर रही है। श्रीमती आशा विश्वकर्मा ने महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english