‘युवा रत्न सम्मान’ हेतु जिला स्तरीय चयन समिति गठित
बालोद. छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘युवा रत्न सम्मान’ योजना के तहत जिले से पात्र आवेदनों के परीक्षण एवं अनुशंसा हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन/निर्णायक समिति का गठन किया गया है।
समिति में अपर कलेक्टर सह प्रभारी खेल अधिकारी को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, प्रभारी जिला युवा अधिकारी (माय भारत), सहायक संचालक जनसंपर्क, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (डीआईओ-एनआईसी), प्रभारी जिला अधिकारी संस्कृति विभाग तथा अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य को सदस्य नियुक्त किया गया है।
गठित जिला स्तरीय चयन समिति प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर एक पात्र स्वैच्छिक संगठन एवं प्रत्येक निर्धारित क्षेत्र से एक-एक उत्कृष्ट युवा के आवेदन की अनुशंसा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर को प्रेषित करेगी।








.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment