सिविक सेंटर में अवैध ठेला-गुमटियों के विरुद्ध निगम का अभियान
चार दुकानों पर ₹15 हजार का जुर्माना
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त के निर्देशानुसार सिविक सेंटर क्षेत्र में अवैध रूप से व्यवसाय संचालित कर रहे चाय, मोमोज, कॉफी, फास्ट फूड एवं अन्य चाय-नाश्ते के ठेला-गुमटी संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर व्यवसाय करने वाले चार दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
निगम की टीम ने संबंधित ठेला-गुमटी संचालकों को अवैध रूप से संचालित दुकानों को हटाने की समझाइश दी। साथ ही सिविक सेंटर क्षेत्र में व्यवस्थित एवं नियमानुसार व्यवसाय संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से दुकानें संचालित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
अभियान के दौरान जोन क्रमांक 5 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रह्लाद लहरे, गणित बघेल, प्रकाश महिलवार तथा पुलिस विभाग से जनकराम कुर्रे, दिनेश देशमुख एवं राहुल सोनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






.jpg)




.jpg)
Leave A Comment