ब्रेकिंग न्यूज़

जनदर्शन में नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुईं निगम आयुक्त, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी मांगों को सुनने के उद्देश्य से आज निगम मुख्य कार्यालय के सभागार कक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन में निगम आयुक्त सुरूचि सिंह एवं उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे की उपस्थिति में विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। निगम आयुक्त ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
                       जनदर्शन कार्यक्रम में निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे। नागरिकों ने मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। निगम आयुक्त ने नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है। जनदर्शन के माध्यम से नागरिक सीधे निगम प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं, जिससे उनके निराकरण की प्रक्रिया को गति मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
                       उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे की उपस्थिति में जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को निराकरण हेतु प्रेषित करने की कार्यवाही की गई। निगम प्रशासन द्वारा आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें निगम क्षेत्र के नागरिक अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निगम प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english