ब्रेकिंग न्यूज़

 पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 90 प्रतिशत मकान बनकर तैयार

 - 15,279 में से 13,693 परिवारों को मिला पक्का आशियाना
 दुर्ग / ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत कुल 15,279 आवासों में से 13,693 मकान पूरे हो चुके हैं। इस तरह जिले में करीब 90 प्रतिशत आवास निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसी क्रम में जून माह से 30 अक्टूबर तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में 10 करोड़ 80 लाख से अधिक की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की गई है। इससे ग्रामीण परिवारों को मकान निर्माण के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता मिल रही है और पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है।
 योजना के तहत आवास निर्माण के प्रत्येक चरण की जियो-टैगिंग एवं सत्यापन के बाद नियमानुसार अगली किस्त जारी की जा रही है। प्रथम किस्त से नींव एवं दीवारों का निर्माण, द्वितीय किस्त से छत ढलाई सहित आगे के निर्माण कार्यों तथा तृतीय किस्त से आवास को पूर्णता की ओर ले जाने में सहायता मिल रही है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी की जा रही है। जियो-टैगिंग एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर हितग्राहियों को नियमानुसार किस्तों का भुगतान किया जा रहा है। मैदानी अमले को हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english