ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बच्चों का भविष्य

गिरजा ध्रुव के सपनों को मिला नया सहारा
महतारी वंदन योजना से गिरजा को अब तक मिले 33 हजार रुपए, बच्चों की पढ़ाई और बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में कर रही हैं बचत
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज के कल्याण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। रायपुर जिले के ग्राम उपरवारा की श्रीमती गिरिजा ध्रुव के लिए भी यह योजना सहारा बनी है। अब वे परिवार की छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बचत भी कर पा रही हैं।
गिरिजा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें अब तक 33 हजार रुपए प्राप्त हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं। योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि से वे बच्चों की जरूरतें पूरी करने के साथ ही बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे जमा कर रही हैं। उनका कहना है कि इस आर्थिक सहायता से परिवार को संबल मिला है और भविष्य की चिंता भी कम हुई है।
गिरिजा खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं, "हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया हम बहनों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री विष्णु भैया को दिल से धन्यवाद देती हूं।"
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना जनजातीय समाज सहित प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english