महाराष्ट्र मंडल में पेंशनधारकों के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र शिविर 22 को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रविवार, 22 नवंबर को पेंशनधारकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र शिविर लगा रहा है। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा, जो दोपहर दो बजे तक चलेगा।
महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्य और संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पेंशनधारकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर में लगेगा।परितोष ने समस्त पेंशनधारियों से अनुरोध किया है कि वे अपना जीवन प्रमाण पत्र के लिए अपने साथ अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पीपीओ नंबर अवश्य लाएं। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने सभी पेंशनधारियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर अपना जीवित पंजीयन जरूर कराएं।










.jpeg)

Leave A Comment