जनजातीय गौरव दिवस पर जिला संगोष्ठी- जनजातीय समाज के योगदान और उत्थान पर हुई चर्चा
0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में समाज प्रमुखों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों एवं विभागीय अधिकारियों ने साझा किए विचार
बालोद. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत आज जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय स्थित आॅडिटोरियम में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस संगोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति समाज के प्रमुखों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में जनजातीय समाज के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, उनके संघर्ष, गौरवशाली इतिहास और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समाज प्रमुखों, विद्यार्थियों एवं विभागीय अधिकारियों ने संगोष्ठी के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।
इस अवसर पर जनजातीय समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान, शिक्षा के विस्तार, युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के महत्व पर भी चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 11 से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा उनकी सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।









.jpeg)

Leave A Comment