बाल दिवस पर टेकारी स्कूल में रंगारंग प्रतियोगिता
रायपुर । निकटस्थ ग्राम टेकारी ( कुंडा ) स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में बीते 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर गुरूजनों के मार्गदर्शन में छात्र - छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । सुआ नृत्य , राऊत नाचा , रंगोली , मेहंदी तथा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता ने मौजूद अभिभावकों व ग्रामीणों की वाहवाही लूटी ।
सुआ नृत्य में प्रथम स्थान मधुरम ग्रुप ने व द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से शिवम् व सुंदरम ग्रुप ने प्राप्त किया ।राऊत नाचा में सत्यम ग्रुप विजेता रहा । रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी प्राची साहू , कुमारी भूमिका साहू व कुमारी लक्ष्मी प्रथम स्थान पर व कुमारी कनिका , कुमारी पूर्वी व कुमारी हीना द्वितीय स्थान पर रहे । मेहंदी प्रतियोगिता में कुमारी देविका वर्मा प्रथम व कुमारी मीनल द्वितीय स्थान पर रहीं । कुर्सी दौड़ में केसर कन्नौजे विजेता व चांदनी निषाद उप विजेता रहीं ।स्लो सायकिल रेस में लक्ष्य कन्नौजे प्रथम व जितेश कन्नौजे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष शंकर वर्मा व पूर्व अध्यक्ष हुलास राम वर्मा , शाला के लिये नामित सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश साहू , समिति के सदस्य शारदा देवी वर्मा , नंदकुमार यादव व भूपेंद्र शर्मा सहित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमंत कश्यप व जनपद सदस्य राजू मनहरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । प्राचार्य श्याम कुमार वर्मा के नेतृत्व में उच्चतर , उच्च , पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के व्याख्याताओं ने छात्र - छात्राओं की प्रतिभाओं को मंचस्थ कराने व कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुकरणीय प्रयास किया जिसके लिये शाला विकास समिति ने उन्हें साधुवाद दिया । विजय शंकर बंजारे ने छात्र - छात्राओं के स्वल्पाहार की व्यवस्था की । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता रोहित कुमार वर्मा ने की ।










.jpeg)

Leave A Comment