निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा ने जयस्तंभ चौक मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम की उपायुक्त बाजार डॉ अंजलि शर्मा ने नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा और अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू के निर्देश पर जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग में बहुत गंदगी और कचरा बिखरा हुआ पाया गया, जो कि नियमानुसार अनुबंध की कंडिका का स्पष्ट उल्लंघन है। पार्किंग स्थल में साफ -सफाई रखना कांट्रेक्टर का दायित्व है। नगर निगम उपायुक्त बाजार डॉ अंजलि शर्मा ने नोटिस जारी कर कांट्रेक्टर आर्क इन्फा भागीदार श्री संदीप सिंह पर 5000 रूपये का जुर्माना किया है एवं पार्किंग में साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी सम्बंधित कांट्रेक्टर को दी है, निरीक्षण के दौरान नगर निगम बाजार विभाग के कर्मचारी श्री आकाश झा की उपस्थिति रही.




.jpg)

.jpg)



Leave A Comment