नगर निगम जोन 9 ने मोवा में नक्शा स्वीकृति के विपरीत बनाये गये हिस्से को तोडने की कार्रवाई की
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत मोवा में सुरेखा शर्मा द्वारा नक्शा स्वीकृति के विपरीत निर्माण स्थल पर बनाये गये हिस्से स्लैब को तोडने अभियान पूर्वक कार्यवाही स्थल पर पहुंचकर नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, उपअभियंता श्री रविप्रभात साहू की उपस्थिति में की। संबंधित निर्माणकर्ता द्वारा बनाये गये अतिरिक्त नक्शा स्वीकृति के विपरीत निर्माण को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत संबंधित को नोटिस देकर नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा तोडने की कार्रवाई की गई।






.jpg)

.jpg)



Leave A Comment