नगर निगम जोन 10 अमलीडीह अपना गार्डन तालाब परिसर की विशेष सफाई
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 अंतर्गत अमलीडीह अपना गार्डन तालाब परिसर की स्वच्छता एवं आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यकतानुसार विशेष सफाई भी कराई जाती है।
इसी क्रम में छठ पूजा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए धार्मिक आयोजन एवं आम जनों की सुविधा हेतु छठ पूजा के पूर्व उक्त तालाब परिसर एवं घाट क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया गया था। जिससे पर्व के दौरान आमजनों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सके ।
इसके अतिरिक्त संबंधित क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने हेतु नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी रखी जाती है तथा आवश्यकता के अनुरूप साफ-सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जाता है।






.jpg)

.jpg)



Leave A Comment