ब्रेकिंग न्यूज़

 ‘स्वच्छ शौचालय-गरिमामय भविष्य’ थीम पर जिले में 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा विश्व शौचालय दिवस

बालोद. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक ‘स्वच्छ शौचालय-गरिमामय भविष्य’ थीम पर विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सामुदायिक शौचालयों की स्थिति में सुधार लाना तथा आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत, सौंदर्यीकरण और स्वच्छ सेवा आकलन पर रहेगा विशेष जोर
इस विशेष अभियान के दौरान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न रचनात्मक एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के साथ ही आवश्यकतानुसार शौचालयों का रेट्रोफिटिंग कार्य कराया जाएगा। सामुदायिक शौचालयों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही मल एवं कीचड़ प्रबंधन (फीकल स्लज मैनेजमेंट) से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर ‘स्वच्छ सेवा आकलन’ कर उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा तथा आवश्यक सुधार के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को शौचालयों के नियमित उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सामुदायिक शौचालयों के उचित रखरखाव के लिए प्रेरित किया जाएगा। व्यवहार परिवर्तन संबंधी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने हेतु जागरूक किया जाएगा। इन गतिविधियों में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, स्वच्छाग्रही महिलाओं, स्वच्छता कर्मियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। विश्व शौचालय दिवस अभियान का उद्देश्य केवल शौचालयों की मरम्मत और साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं को बेहतर बनाकर प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english