ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस में मंत्री गजेन्द्र यादव ने साझा किए विचार

 कहा– मातृभाषाओं में विज्ञान शिक्षा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा ज्ञान

दुर्ग। आज दुर्ग स्थित बीआईटी कॉलेज में आयोजित भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, लोकपरंपराओं एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
शिक्षा ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराएं और पारंपरिक ज्ञान हमारी पहचान एवं सामाजिक जीवन की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रदेश की विकास यात्रा का मजबूत आधार है। हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
    इस अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय भाषाओं में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के विषय पर आयोजित चर्चा में भी उन्होंने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं में विज्ञान एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। जब विद्यार्थी अपनी मातृभाषा में विज्ञान को समझेंगे, तो ज्ञान-विज्ञान की पहुंच अधिक व्यापक होगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचेगा।
    उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक सोच का समन्वय ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। शिक्षा और अनुसंधान को भारतीय भाषाओं से जोड़कर हम नई पीढ़ी में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अपनी संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित कर सकते हैं।
     कार्यक्रम में अकादमी से प्रोफेसर जी.डी. शर्मा, प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह, प्रोफेसर एन.पी. चौबे, शिक्षाविद श्री आई.पी. मिश्रा, बीआईटी प्राचार्य डॉ. अनूप मिश्रा, कुलपति डॉ. एन.सी. गौतम, डॉ. स्मिता सेलोट एवं सभापति श्री श्याम शर्मा सहित शिक्षाविद, शोधार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english