ब्रेकिंग न्यूज़

 बारिश  को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश

-22 नवंबर तक भंडारित धान की सतत निगरानी करेंगे केंद्र प्रभारी और समिति कर्मचारी
 खैरागढ़ । खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खुले में रखे धान को बारिश से बचाने के लिए अपर कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा से  जारी पत्र के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के खरीदी केंद्रों में एहतियाती व्यवस्था करने को कहा गया है।खरीफ विपणन वर्ष 2026–27 के तहत जिले में धान खरीदी जारी है। केंद्रों के चबूतरों और फड़ पर रखे धान के बोरों को ढकने के लिए पर्याप्त तिरपाल, पन्नी और कैप कवर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि धान का पूरा स्टैक ढका हो और कवर रस्सियों से मजबूती से बंधे हों, ताकि तेज हवा में उनके उड़ने से धान न भीगे।
धान के बोरों को जमीन की नमी और बहते पानी से बचाने के लिए उनके नीचे पर्याप्त डनेज (जमीन से ऊंचा आधार) लगाना अनिवार्य किया गया है। फड़ के चारों ओर नालियों की सफाई कर पानी की निकासी की व्यवस्था करने को भी कहा गया है, ताकि बारिश का पानी भंडारण स्थल पर जमा न हो।
अपर कलेक्टर ने  22 नवंबर तक केंद्र प्रभारियों और समिति कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय अथवा उपार्जन केंद्र में उपस्थित रहकर भंडारित धान की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही के कारण धान भीगने या उसे क्षति पहुंचने पर संबंधित समिति प्रबंधक और उपार्जन केंद्र प्रभारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। file photo

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english