ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

 रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को धरातल पर साकार कर रही है। योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें मातृत्व के दौरान आवश्यक पोषण एवं बच्चे की देखभाल में सहयोग दिया जा रहा है। इस योजना से लाभान्वित होकर कोंडागांव जिला मुख्यालय के तहसीलपारा निवासी कंचन तिवारी के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है।
श्रीमती कंचन बताती हैं कि पहली बार गर्भवती होने पर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता दीदी के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जानकारी मिलने के बाद कंचन ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से योजना के लिए आवश्यक आवेदन एवं दस्तावेज जमा किए। इसके फलस्वरूप उन्हें पहली किस्त के रूप में 3,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने खान-पान एवं आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया।इसके बाद बच्चे के जन्म पर उन्हें 2,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि मिली। कंचन ने इस राशि का उपयोग अपने बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में किया तथा भविष्य में बच्चे के काम आने के लिए कुछ राशि बचाकर भी रखी। वे बताती हैं कि शासन से मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई और इससे उन्हें गर्भावस्था के दौरान अपने पोषण तथा बच्चे की देखभाल में मदद मिली।
श्रीमती कंचन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महिलाओं के हित में शुरू की गई यह योजना उनके लिए काफी लाभदायक है। इससे जरूरत के समय आर्थिक सहयोग मिलता है और महिलाएं अपनी तथा अपने बच्चों की बेहतर देखभाल कर पाती हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से शासन का उद्देश्य महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english