सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
दुर्ग/ दुर्ग जिले में जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी चौक तक सड़क चौड़ीकरण के अन्तर्गत विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं ट्रान्सफॉर्मर संबंधी कार्य किए जाएंगे। उक्त कार्यों के लिए दिनांक 25 से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10.00 बजे से शाम 05.00 तक निर्धारित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ (विद्युत/यांत्रिकी) श्री चन्द्राकर ने बताया कि 25 नवंबर 2026 दिन बुधवार को पुरानी बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर, विवेकानंद नगर, इंटेंसिटी जिम यूको बैंक, एस.बी.आई. बैंक यूनियन बैंक, एच.डी.एफ.सी. बैंक, एवं निकटवर्ती क्षेत्र बंद रखा गया था। इसी तरह 26 नवंबर 2026 दिन गुरूवार ऋषभ साउथ सिटी, डी-मार्ट, मनीष पेट्रोल पंप, छत्तीसगढ़ कंस्ट्रक्शन कैंप, रॉयल पार्क व्यू कॉलोनी, शुभम के मार्ट के बगल वाला पेट्रोल पंप एवं निकटवर्ती क्षेत्र विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। 27 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार पद्मांभपुर एल.आई.जी. क्षेत्र, काली बाड़ी और काली बाड़ी के पिछे क्षेत्र अली गैरेज एवं अली गैरेज के पिछे क्षेत्र और 28 नवंबर 2026 दिन शनिवार पुरानी बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर एवं आस-पास के क्षेत्र विद्युत आपूर्ति बंद की जाएगी।












Leave A Comment