सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज की जीत
अंबिकापुर। सरगुजा लोकसभा सीट से परिणाम सामने आ गए है। सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को 2 लाख से ज्यादा वोटो से हरा दिया है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के चिंतामणि महाराज ने जीत का परचम लहराया है।
सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को 765112 वोट मिले हैं। तो वहीं कांग्रेस पार्टी की शशि सिंह कोरम को 538927 वोट मिले हैं। बीजेपी की चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को 226185 वोटो से हराते हुए संसद पहुंच गए हैं।
सरगुजा लोकसभा सीट की बात करें तो यह इलाका उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा से सटा हुआ है। इसके साथ ही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी माना जाता है। हर बार लोकसभा के चुनाव में साल 1951 और 1957 के दरमियान चुने गए दो-दो सांसदों की चर्चाएं यहां खूब होती रहती हैं। छत्तीसगढ़ का सरगुजा लोकसभा क्षेत्र खारिज संपदा से भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट अंतर्गत आठ विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें अंबिकापुर, लुंड्रा, सीतापुर, सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव एवं प्रेमनगर विधानसभा सीटें प्रमुख हैं।
Leave A Comment