कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का निधन
महासमुंद। दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का रविवार को निधन हो गया। 71 वर्षीय कांग्रेस नेता ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिजनों के मुताबिक वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि, अग्नि चंद्राकर महासमुंद विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने सन् 1993, 1998 के अलावा 2008 में भी महासमुंद सीट से जीत हासिल की थी। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान श्री चंद्राकर बीज विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए थे।
Leave A Comment