ब्रेकिंग न्यूज़

जिंदगी से भरोसा उठते ही मौत को गले लगा बैठे थे ये सितारे, भरी जवानी में किया सुसाइड
 
टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी से तंग आकर अपनी जान दे दी थी। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत और वैशाली ठक्कर जैसे सितारों का नाम शामिल है। ये सितारे अब हमारे बीच नहीं हैं।
 वैशाली ठक्कर  
 कुछ समय पहले ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार वैशाली ठक्कर ने अपनी जान दे दी है। जान देने से पहले वैशाली ठक्कर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। माना जा रहा है कि सगाई टूटने के गम के चलते वैशाली ठक्कर ने सुसाइड किया है। 
 सुशांत सिंह राजपूत  
टीवी से बॉलीवुड में धमाल मचा चुके सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फांसी लगा ली थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जमकर हाय तौबा मची। लोगों ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर किया गया है। इस केस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल की हवा भी खानी पड़ गई थी।
 प्रत्यूषा बनर्जी  
टीवी की बड़ी आनंदी यानी प्रत्यूषा बनर्जी ने अप्रैल 2016 में आत्महत्या कर ली थी। 24 साल की उम्र में प्रत्यूषा बनर्जी ने फांसी लगा ली थी। माना जाता है कि प्रत्यूषा बनर्जी ने अपने बॉयफ्रेंड से तंग आकर जान दी थी।   मनमीन ग्रेवाल 
कोरोना वायरल लॉकडाउन के दौरान मनमीन ग्रेवाल आर्थिक तंगी का शिकार हो गए। कोई हल न निकलने पर मनमीन ग्रेवाल ने अपनी छत से कूदकर जान दे दी थी।
 सेजल शर्मा  
दिल तो हैप्पी है सीरियल में काम कर चुकी अदाकार सेजल शर्मा ने 25 जनवरी 2020 को सुसाइड किया था। सेजल शर्मा की मौत की खबर ने टीवी जगत को सकते में डाल दिया था। 
 समीर शर्मा  
कहानी घर घर की, इस प्यार को क्या नाम दूं और ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे शोज में काम कर चुके समीर शर्मा अपने घर में मृत पाए गए थे। माना जाता है कि समीर शर्मा ने सुसाइड किया था। हालांकि आज तक भी ये बात कोई नहीं जान पाया कि किस वजह से समीर शर्मा ने खुदखुशी की थी।
 कुशाल पंजाबी 
कुशाल पंजाबी ने  पारिवारिक कलह के चलते अपनी जान दे दी थी। 27 दिसंबर 2019 को कुशाल पंजाबी का शव घर पर लटका मिला था। इस खबर ने पूरे टीवी जगत को हिलाकर रख दिया था। 
 आसिफ बसरा 
टीवी एक्टर आसिफ बसरा भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। आसिफ बसरा ने 12 नवंबर 2020 को धर्मशाला के मैक्लॉडगंज में अपनी जान दे दी थी। उस समय आसिफ बसरा 53 साल के थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english