ब्रेकिंग न्यूज़

आलिया की फिटनेस देख खुली रह गईं फैंस की आंखें, बोले- 'राहा की मम्मी तो...'
 मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। ऐसी ही एक फोटो में आलिया भट्ट की फिटनेस देखकर उनके फैंस उन पर फिदा हो रहे हैं। आलिया भट्ट की नई पिक्चर्स पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 
दरअसल आलिया भट्ट रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुई हैं। आलिया भट्ट को देखते ही पैपराजी कै कैमरे एक्टिव हो गए और उन्हें कैमरे में कैद किया। आलिया भट्ट की नई तस्वीरें देखकर उनके फैंस की आंखें खुली रह गईं। आलिया भट्ट की नई तस्वीरें को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।  
आलिया भट्ट की तस्वीर पर एक फैन ने लिखा, 'आलिया खुद ही एक बेबी लग रही है, राहा की मम्मी नहीं लग रही है।' एक फैन ने लिखा है, 'क्यूट लग रही हैं।' एक फैन ने लिखा है, 'आलिया जी काफी अच्छी लग रही हैं।' एक फैन ने लिखा है, 'यार ये फिर से इतनी पतली हो गई।'
 आलिया  अक्सर पैपराजी के कैमरों में कैद होती हैं और उनकी तस्वीरें सामने आती हैं। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस आलिया भट्ट की तस्वीरों पर प्यार बरसाते रहते हैं।   आलिया  सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आलिया भट्ट अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए अपने अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। 
आलिया  और रणबीर कपूर ने लंबी डेटिंग के बाद बीते साल 2022 के अप्रैल में शादी की थी। ये कपल नवंबर, 2022 मे बेटी राहा कपूर का पैरेंट्स बना था। आलिया के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। वहीं, आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी इसी साल रिलीज होगी। .

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english