ब्रेकिंग न्यूज़

 महाकाल की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, भस्म आरती में भी हुए शामिल
मुंबई।   बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया और बेहद सादगी से महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान जहां अनुष्का शर्मा साड़ी में दिखाई दीं तो वहीं विराट कोहली धोती पहने नजर आए। हालांकि उनके साथ उनकी बेटी वामिका नहीं दिखीं। 
 अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे।  परंपरा के मुताबिक जहां अनुष्का शर्मा ने साड़ी पहनी तो वहीं विराट कोहली धोती में नजर आए। 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने महकालेश्वर मंदिर में सभी आम लोगों के साथ आरती की। उनकी यह सादगी फैंस को खूब पसंद आ रही है।
 दर्शन के लिए बैठीं अनुष्का शर्मा हाथ जोड़े दिखाई दीं। फोटो में एक्ट्रेस का सादापन फैंस को खूब भाया। वहीं विराट कोहली के अंदाज की भी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फोटोज में महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। बता दें कि दोनों वहां रहकर मंदिर में होने वाले भजन-कीर्तन का भी हिस्सा बने। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने महाकाल के मंदिर में साथ में आरती की। इससे जुड़ा उनका वीडियो भी खूब चर्चा में बना हुआ है। 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा लगा इनको भगवान की शरण में देखकर।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्हें ऐसे देखकर अच्छा लगा।" ता दें कि कुछ यूजर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटोज देखकर क्रिकेटर की सेंचुरी की भी कामना की। एक यूजर ने लिखा, "अब तो विराट की सेंचुरी तय है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ओम नम: शिवाय...भगवान विराट का फॉर्म वापिस दिला दो।" 
 बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ इन फोटोज में कहीं भी उनकी बेटी वामिका नहीं दिखाई दी। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों बेटी के बगैर ही दर्शन के लिए गए थे। 
बता दें कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन भी दर्शन करने के लिए गए थे। कपल की उन तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english