इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी है होली की पार्टी
इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी है होली की पार्टी, सॉन्ग सुनते ही थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर
होली के मौके पर बॉलीवुड गानों की भारी-भरकम मांग होती है। होली की पार्टियां बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी लगती हैं। होली के मौके पर अपनी प्ले लिस्ट में शामिल करें ये बॉलीवुड गाने
बलम पिचकारी
'बलम पिचकारी' साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का है। इस गाने में रणवीर और दीपिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और यही कारण है कि आज भी यह सॉन्ग होली की पार्टियों में सबसे ज्यादा बजाया जाता है। ्र
होरी खेले रघुवीरा
फिल्म 'बागबान' का यह गाना 'होरी खेले रघुवीरा' होली पार्टियों में लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। इस गाने में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जबरदस्त केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था।
लहू मुंह लग गया
अगर आप होली के मौके पर अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक गाने पर परफॉर्म करना चाहते हैं 'लहू मुंह लग गया' गाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह गाना फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' का है।
डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'वक्त' के इस गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज भी होली के मौके पर इस गाने को खूब बजाया जाता है।
अंग से अंग लगाना
फिल्म 'डर' का यह गाना 'अंग से अंग लगाना' होली का बेस्ट सॉन्ग है। आप इस गाने पर आज भी लोगों के पैर थिरकने के लिए मजबूर हो जाते है।
होली के दिन
फिल्म 'शोले' का गाना 'होली के दिन' काफी सुपरहिट हुआ था। इस गाने में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने जमकर धमाल मचाया था। आज भी होली पार्टियों में इस गाने की खूब डिमांड होती है।
बेशर्म रंग
फिल्म 'पठान' के गाना 'बेशर्म रंग' ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इस गाने में दीपिका के डांस से हर किसी के होश उड़ा दिए थे। होली के मौके पर आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
गो पागल
अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का यह गाना होली पार्टी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस गाने को आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
होली आई रे कन्हाई
फिल्म 'मदर इंडिया' का यह गाना 'होली आई रे कन्हाई' भी बेस्ट होली सॉन्ग है। इस गाने में राजकुमार और नरगिस के रोमांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
Leave A Comment