बॉलीवुड की इस फिल्म में पहली बार खेली गई थी होली, महबूब खान ने लिया था बड़ा रिस्क!
होली एक ऐसा त्योहार है, जिसके रंग फिल्मी दुनिया में खूब देखने को मिलते हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों में होली खेलते हुए दिखाया गया है। वहीं इस त्योहार पर कई गाने भी बने हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री और होली का गहरा नाता है।
इस फिल्म में पहली बार खेली गई थी होली
बॉलीवुड में होली का त्योहार उस वक्त से मनाया जा रहा है जिस वक्त ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा का दौर हुआ करता था। साल 1940 में आजादी से पहले औरत फिल्म रिलीज हुई थी, उसी में पहली बार होली का त्योहार मनाते हुए दिखाया गया था लेकिन इस मूवी में असली रंग नहीं दिख पाए क्योंकि ये ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। इस मूवी को महबूब खान के डायरेक्ट किया था। साल 1957 में महबूब खान ने फिल्म औरत का रीमेक बनाया जिसका नाम मदर इंडिया था। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया और ये सुपरहिट साबित हुई।
महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया में ही होली के रंग रंगीन पर्दे पर देखने को मिले थे। मदर इंडिया में नर्गिस, राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त जैसे सितारे दिखे थे। हालांकि,मदर इंडिया से पहले भी कई फिल्में कलर स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी थीं, उसमें एक फिल्म महबूब खान की भी थी, जिसका नाम आन था। इस फिल्म में दिलीप कुमार, निम्मी, नादीरा और प्रेमनाथ जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म साल 1952 को रिलीज हुई थी, और महबूब खान ने इस फिल्म में होली के दृश्य को दिखाया था। ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में होली ट्रेंड शुरू करने में महबूब खान ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। महबूब खान की वजह से आज हमें कई फिल्मों में होली के रंग देखने को मिलते हैं।
Leave A Comment