शिल्पा शेट्टी का परिवार कोरोना की चपेट में
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी के दो इन-हाउस स्टाफ, सास-ससुर, उनकी मां, बेटा वियान, बेटी समीशा और अब उनके पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
शिल्पा शेट्टी ने इसकी जानकारी खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि उनका परिवार इस खतरनाक महामारी की चपेट में आ गया है और इस समय हमें आप सभी के प्यार और दुआओं की आवश्यकता है। शिल्पा ने अपनी पोस्ट में लिखा 'पिछले 10 दिन हमारे लिए एक परिवार के रूप में कठिन रहे हैं। मेरे सास- ससुर, उसके बाद बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां, और अब राज भी। वे सभी आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार घर पर अपने-अपने कमरे में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह पर चल रहे हैं।'
शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमारे दो इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए हैं और उनका इलाज भी जारी है। भगवान की कृपा से, हर कोई ठीक हो रहा है। मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया गया है, और हम त्वरित मदद और प्रतिक्रिया के लिए अधिकारियों के आभारी हैं।' द्गसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट के आखिर में अपील भी की है। उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया हमारे लिए भी प्रार्थना करते रहें। कृपया मास्क लगाएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, सुरक्षित रहें और कोविड पॉजिटिव है या नहीं ... लेकिन खुद को पॉजिटिव रखें।' उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे भी जल्द ठीक हो जाने की दुआएं दे रहे हैं।
Leave A Comment