ब्रेकिंग न्यूज़

 पहाड़ी दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ...
 पहाड़ी दाल (भट्ट) उत्तराखंड में खूब खाई जाती है। इसे चैंसु भी कहते हैं।  पहाड़ी लोग भट्ट की दाल को चूड़कानी   बोलते हैं। भट्ट दो तरह के होते हैं एक काले भट्ट और दूसरे सफेद भट्ट। इस दाल को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। अगर इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाए तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। इस दाल को खाने के एक नहीं बल्कि अनेक फायदे मिलते हैं। भट्ट की दाल स्वाद के साथ ही सेहत का खजाना भी है। पहाड़ी लोग अकसर ही भट्ट की दाल खाते रहते हैं। इसलिए पहाड़ के लोगों को बेहद सेहतमंद भी कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज, विटामिन बी कॉम्पलेक्स और विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें अमीनो एसिड, आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है। 
आइये जानें इसके फायदों के बारे में 
 1. हड्डियां मजबूत बनाए 
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है। आपको बॉडी पेन रहता है, तो भट्ट की दाल खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अकसर कैल्शियम की कमी की वजह से जोड़ों और शरीर में दर्द रहता है। भट्ट की दाल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 
 2. लीवर को रखे हेल्दी  
स्वस्थ रहने के लिए लीवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। भट्ट में लेसीथिन  पाया जाता है, जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।  
 3. डायबिटीज में भी फायदेमंद  
इन दिनों मधुमेह एक बहुत ही आम बीमारी बन गई है। इसकी सख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। इसे नियंत्रण में लाना बहुत जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में भट्ट की दाल को शामिल करना चाहिए।  इससे शुगर कंट्रोल में रहता है। 
 4. इम्यून सिस्टम बढ़ाए  
बुखार, खांसी-जुकाम और किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर हमारा इम्यून सिस्टम का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है।  भट्ट की दाल  में कई ऐसे पोषक तत्व  पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। 
 भट्ट की दाल को खाने के अन्य फायदे  
- भट्ट की दाल खाने से मेमोरी पावर बढ़ाती हैं।
- दिल के रोगियों के लिए भी भट्ट की दाल खाना फायदेमंद है।
- हाई ब्लड प्रेशर होने पर इस दाल का सेवन जरूर करें।
  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english