ब्रेकिंग न्यूज़

  शरीर में हो रही है आयरन की कमी तो खाइये कंदमूल फल... और भी कई फायदे मिलेंगे...
कंदमूल  को कई जगहों पर रामफल भी कहा जाता है। इसके पीछे कहानी है कि भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान इसे ही खाया था। दरअसल, ये एक जंगली फल है जिसे लोग अपने खेतों में लगाते तो नहीं है, पर कहीं-कहीं इसका पेड़ अपने आप ही उग आता है। पर इस जंगली फल में कई ऐसे आयुर्वेदिक लाभ छिपे हैं जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। कंदमूल फल विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और कुछ फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं। इसे वे लोग ज्यादा खाते हैं जिन्हें जोड़ों में दर्द व गठिया जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बू्स्टर फल भी है जिसे आप सर्दी-जुकाम में भी खा सकते हैं। इसी तरह कंदमूल फल खाने के फायदे कई हैं, आइए हम आपको बताते हैं इनके बारे में विस्तार से। 
 1. वजन घटाने में मददगार 
कंदमूल फल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिसकी वजह से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये दोनों ही चीजें वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को सक्रिय रखने में मदद करता है। इससे फैट आसानी से पचता है और वजन तेजी से घटाया जा सकता है।   
 2. बालों के लिए फायदेमंद
कंदमूल फल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं उन लोगों के लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद है। दरअसल, कंदमूल फल में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि सफेद बालों को काला करने में मददगार है। इसके अलावा इसका विटामिन सी बालों को मजबूत बनाने के साथ स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही जिन लोगों में आयरन की कमी से बाल झड़ रहे हैं उनके बालों को भी ये झडऩे से रोकता है। 
 3. कोलेस्ट्रॉल कम करता है
कंदमूल फल हृदय संबंधी समस्याओं के विकास के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। फल में विटामिन सी होता है जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। साथ ही ये ब्लड वेसेल्स को भी हेल्दी रखता है और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में ब्लड वेसेल्स को फैलाने और ब्लड सर्कुलेशन को आरामदायक बनाने में मदद करता है। 
 4.  विटामिन बी6 से भरपूर है
कंदमूल फल में विटामिन बी6 होता है जो कि शरीर में फैट के पाचन को सही रखने में मदद करता है।  इस तरह ये शरीर में फैट के बढऩे से होने वाली बीमारियों जैसे कि मोटापा और दिल की बीमारियों से बचाता है। साथ ही ये विटामिन किडनी में पथरी की समस्या को भी रोकता है।
 5.  हीमोग्लोबिन बढ़ाता है
जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उनमें हीमोग्लोबिन की कमी भी पाई जाती है। ऐसे में आयरन से भरपूर कंदमूल फल खाने से शरीर मे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है और हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। इस तरह ये कोशिकाओं को हेल्दी रख कर शरीर में ऑक्सीजन और न्यूट्रिशन पहुंचाने में मदद करता है। इसके अलावा आयरन की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन भी हो सकती है जिसे भी इसके सेवन से कम किया जा सकता है। 
 कंद मूल फल से आप दूध, मेवा और दालचीनी मिला कर एक स्मूदी तैयार कर सकते हैं और इसे हफ्ते में तीन बार पी सकते हैं। ये एक वेट लॉस ड्रिंक की तरह काम करेगा। साथ ही आप कंदमूल मूल फल की सब्जी बना कर या फिर भजिया बन कर भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप वेट लॉस के लिए इसे उबाल कर और अपने सलाद में शामिल करके भी खा सकते हैं। साथ ही इसे उबाल कर और नमक मिला कर खाने से भी  शरीर को सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी परेशानियों से भी बचाया जा सकता है।   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english