जेल तोड़ने की असफल कोशिश, गोलीबारी में सात कैदी मारे गए, 12 घायल
बैंकॉक. उत्तर-मध्य म्यांमार की एक जेल से भागने की कोशिश कर रहे सात कैदी गोलीबारी में मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। जेल अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। म्यांमार के जेल विभाग के एक प्रवक्ता खिन श्वे ने कहा कि मंगलवार को सागाइंग क्षेत्र में कलाय जेल में लगभग 50 कैदियों ने तीन सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर भागने की कोशिश की। इस जेल में लगभग 1,000 कैदी हैं। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में मरने वालों में जेल से भागने की साजिश रचने का नेतृत्व करने वाला एक कैदी भी शामिल है।
Leave A Comment