ब्रेकिंग न्यूज़

 भेंट- मुलाकात: सरोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, 14 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी
-  ग्रामीणों ने राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से मिल रहे फायदों का गुणगान किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए रायपुर जिले के बलौदाबाजार -भाटापारा  विधानसभा अंतर्गत ग्राम सरोरा  पहुंचे। जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने  हेलीपैड पर प्रदेश के मुखिया का उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीण जुटे । 
 कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पार्पण व माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यगीत अरपा पैरी के धार के गायन से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का  लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों का मंच से अभिवादन किया।  मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आपके बीच आया हूँ। धान खरीदी में देश में छतीसगढ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है। अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो गई है। छत्तीसगढ में  लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभांवित हुए है। धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों की संख्या और खेती का रकबा बढ़ा है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों में वनवासियों को आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगा।
 भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री लोगों से रूबरू भी हुए और सरकारी योजनाओं को लेकर उनसे बातचीत की । खमरिया के नेमसिंग ने मुख्यमंत्री को  बताया की उनकी 45 एकड़ की खेती है। 4.25 लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ। घर खर्च के बाद बोर खनन, ट्रैक्टर, कार, बहु और पत्नी के लिए गहना खरीदा। उन्होंने खमरिया में मिडिल स्कूल की मांग की।
 धन्नू लाल चतुर्वेदी सरोरा निवासी ने कहा की उनका 1लाख 20 हजार का कर्ज माफ हुआ है। शरद वर्मा नेवरा निवासी ने बताया की 30 हजार का कर्ज माफ हुआ।किराना दुकान चलाता हूँ ।नेवरा में सिटी बस चालू करने की मांग की। दिनेश सोनी नेवरा निवासी ने हाई स्कूल सासाहोली स्कूल का उन्नयन करने की मांग की।
 नेवरा की श्रीमती जानकी ने बताया की राशन का समान मिलता है। गौठान से भी कमाई हुई है।
 खमरिया के नेमसिंग ने बताया की 45 एकड़ की खेती है। 4.25 लाख रुपए की राशि माफ हुई है। सरोरा निवासी  धन्नू लाल चतुर्वेदी ने कहा की उनका 1लाख 20 हजार का कर्ज माफ हुआ है। 
  मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चो से छत्तीसगढ़ी में प्रश्न पूछा राज वर्मा ने धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलकर उत्तर दिया। अंग्रेजी स्कूल के खुलने से ग्रामीण छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। मोहदा के परमेश्वरी ने बताया की राशन का समान मिलता है।मिट्टी तेल,गैस का मूल्य अधिक है।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुरू करने पर बधाई दी।गांव में खेल मैदान की मांग की।
मुख्यमंत्री जी को स्वरचित कविता पढ़कर सुनाई।
 नेवरा के श्रीमति जानकी ने बताया की राशन का समान मिलता है।गौठान से भी  कमाई हुई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english