भारत 2023 में पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान और पहला मानव सागरीय मिशन शुरू करके अंतरिक्ष जगत में विशेष स्थान प्राप्त कर लेगा
नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत वर्ष 2023 में अपना पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान और पहला मानव सागरीय मिशन शुरू करके अंतरिक्ष जगत में विशेष स्थान प्राप्त कर लेगा। बुधवार को नई दिल्ली में विश्व सागरीय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर सिंह ने कहा कि दोनों अंतरिक्ष मिशनों का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह दोनों मिशन वर्ष 2023 में सफल होंगे। पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने कहा कि सरकार बहुत जल्द ब्लू इकनॉमिक पॉलिसी यानी समुद्र संबंधी आर्थिक नीति शुरू करेगी, जिसमें वर्ष 2030 तक करीब चार करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि समुद्र के भीतर छिपी खनिज सम्पदा देश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में समुद्र संबंधी व्यापार का भूरपूर दोहन होना चाहिए, उन्होंने बताया कि भारत में समुद्री व्यवसायों को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचना चाहिए। इसमें मत्स्य पालन से लेकर अन्य जैविक और अजैविक संसाधनों का अपार भंडार है। उनका यह भी कहना था कि समुद्र नवीकरणीय ऊर्जा का भी एक भावी स्रोत है।









.jpg)
Leave A Comment