सोते समय टेंट व्यवसायी को गोली मारी; मौत
आगरा. आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर में एक टेंट हाउस संचालक की उसके घर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शाहगंज थाने के निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने शनिवार को बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला बॉबी प्रकाशनगर में परिवार के साथ किराये पर रहता था और टेंट हाउस का काम करता था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात उसकी प्रीति और तीनों बच्चे छत पर बने कमरे में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात 1:30 बजे प्रीति ने पुलिस को उसके पति को गोली मारे जाने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बॉबी को तत्काल डॉक्टर सरोजनी नायडू अस्पताल ले गयी, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सिरोही के अनुसार बॉबी के सिर में गोली लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि गोली किसने चलायी है, इसका पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।








.jpeg)

Leave A Comment