मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी....आईसीयू में भर्ती... कई दिनों से मेदांता में चल रहा है इलाज...
नई दिल्ली। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव कई दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के रवाना हो गए हैं। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं बहू अपर्णा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। file photo

.jpg)





.jpg)
.jpg)

Leave A Comment