चक्रवात सितरंग से पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश की संभावना
नई दिल्ली। बांग्लादेश की ओर बढ़ रहे सितरंग चक्रवात के कारण पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और ओडिसा में वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात मंगलवार सवेरे तिनकोना द्वीप और सनद्वीप से होते हुए बांग्लादेश के तट को पार करेगा। मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इसका असर रहेगा। दोनों राज्यों में आज से मध्यम और तेज वर्षा होगी। पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में त्रिपुरा और अन्य राज्य सरकारों ने जिला और आपदा प्रबंधन अधिकारियों से चक्रवात की स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम एहतियाती कदम उठाने को कहा है।
Leave A Comment