युवक ने पत्नी और सास पर पेट्रोल डालकर लगाई आग...! सास की मौत, पत्नी गंभीर
सहारनपुर। सहारनपुर में शनिवार तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में सास की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि पत्नी को घर ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम नितिन है। वह शामली का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक थाना जनकपुरी के जनता रोड स्थित कृष्णाधाम कॉलोनी है। महिला एक महीने पहले मायके आई थी। उसका पति भी 10 दिन पहले पहुंचा था। आरोपी इस बात अड़ा था कि पत्नी को साथ लेकर ही जाएगा। जबकि पत्नी उसकी मारपीट-विवाद के कारण ससुराल जाने को तैयार नहीं थी।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे आरोपी ने पत्नी से घर चलने के लिए कहा। पत्नी से फिर इनकार कर दिया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। सास ने भी पत्नी का पक्ष लिया। इससे गुस्साए आरोपी ने कार से पेट्रोल निकालकर दोनों पर छिड़ककर आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
Leave A Comment