मथुरा के रेलवे ग्राउंड में 1 नवंबर से शुरू होगा ब्रज रज उत्सव, नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुति
मथुरा। मथुरा में दूसरे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 1 नवंबर को होगा। रेलवे ग्राउंड में आयोजित होने वाले ब्रज रज उत्सव में संगीत,साहित्य और कला से जुड़े नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 11 दिवसीय इस ब्रज रज उत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद,उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन करा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद,उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 1 नवंबर से ब्रज रज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 11 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र स्थित रेलवे ग्राउंड में किया जाएगा। इस उत्सव में देश के नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे तो स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
Leave A Comment