आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा - अगले वर्ष तक आयुष की वैश्विक बाज़ार हिस्सेदारी 23 अरब डॉलर हो जाएगी
नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि वर्ष 2023 तक भारत के आयुष क्षेत्र की वैश्विक बाजार हिस्सेदारी 23 अरब डॉलर होगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पांच हजार वर्ष से भी पुरानी हमारी समृद्ध विरासत से उभरी सर्वोत्तम चिकित्सा पद्धति है। शनिवार को नागपुर में आयुर्वेद व्यासपीठ के रजत जयंती समारोह के समापन अवसर को संबोधित करते हुए श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल आह्वान ने मानव जीवन की समृद्धि के लिये भारत की परंपराओं को बढ़ावा दिया है। आयुर्वेद की व्यापक स्वीकार्यता से वैश्विक स्तर पर आयुष क्षेत्र का महत्व बढ़ा है। श्री सोनोवाल ने कहा कि आयुष मंत्रालय आयुष क्षेत्र को सक्षम बनाने के लिए कई उपाय कर रहा है ताकि निश्चित समयसीमा में तय लक्ष्य हासिल किए जा सकें।
आयुष मंत्रालय इस महीने की 14 से 27 तारीख तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुष थीम से अपनी विभिन्न पहल और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा।
Leave A Comment