ब्रेकिंग न्यूज़

पति ने कराई मामी-भांजे की शादी...! 48 घंटे में छोड़कर भागा...! पति ने दोबारा थामा हाथ...!

खगडिय़ा। खगडिय़ा में 2 दिन पहले पति ने अपनी पत्नी को भांजे के साथ कमरे में पकड़ा तो गांव वालों के साथ मिलकर दोनों की शादी करा दी। 48 घंटे बाद ही परिवार के प्रेशर में आकर लड़के ने महिला को छोड़ दिया। इसके बाद महिला वापस अपने पूर्व पति के पास पहुंची। पूर्व पति ने भी पत्नी का साथ दिया और उसकी मांग में सिंदूर भरकर फिर से अपना लिया।
मामी और भांजे को गांव वालों ने 28 नवंबर की रात एक कमरे में पकड़ा था। इसकी जानकारी पति को लगी तो वो भी वहां पहुंचा। पत्नी ने कहा कि वो प्रेमी याने भांजे के साथ ही रहना चाहती है। पति ने प्रेमी से उसकी मांग भरवाई और दोनों को विदा कर दिया।
मामला जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत का है। काजीचक गांव के युवक की शादी महिला से 12 साल पहले हुई थी। 5 साल पहले महिला और उसके भांजे के बीच नजदीकियां बढऩे लगी। दोनों के बीच संबंध भी बने। दोनों ने शादी की भी ठान ली, लेकिन परिवार के डर से चुप थे।
ऐसे में एक दिन गांव वालों ने महिला और उसके भांजे को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव वालों और पूर्व पति ने मिलकर दोनों की शादी करवा दी। जब दोनों की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और ये वीडियो लड़की और उसके प्रेमी के परिवार तक भी पहुंचा। उसके बाद परिवार ने दोनों पर प्रेशर बनाया। इसके बाद लड़का महिला को छोड़कर भाग निकला। महिला फिर से अपने पूर्व पति के पास जा पहुंची।
--

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english