रेल दुर्घटनाओं में आधे से ज्यादा की कमी : रेल मंत्री
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेल दुर्घटनाओं की संख्या वर्ष 2017-18 में 73 से घटकर वर्ष 2021-22 में 35 हो गई है। श्री वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी दी कि भारतीय रेलवे ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कवच नाम की एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली विकसित की है।
श्री वैष्णव ने बताया कि शुरुआती तौर पर तीन सौ 42 किलोमीटर मार्गों में ट्रेन सुरक्षा चेतावनी प्रणाली प्रदान की गई। यह प्रणाली गतिसीमा से अधिक रफ्तार को नियंत्रित करती है और दुर्घटना को रोकती है। श्री वैष्णव ने बताया कि जिस मार्ग पर इस प्रणाली का इस्तेमाल किया गया वहां कोई दुर्घटना नहीं हुई।
Leave A Comment