नासिक-शिरडी राजमार्ग पर बस-ट्रक में हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत, कई यात्री घायल
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है । पुलिस अधिकारियों ने बताया, तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास बस की ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया, मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के स्थानीय में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।






.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment