ब्रेकिंग न्यूज़

मांडविया ने बेंगलुरु में ‘नमो नि:शुल्क डायलिसिस केंद्र', ‘जनऔषधि केंद्र' का किया उद्घाटन

 मांडविया ने बेंगलुरु में ‘नमो नि:शुल्क डायलिसिस केंद्र', ‘जनऔषधि केंद्र' का किया उद्घाटन

नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बेंगलुरु में ‘नमो नि:शुल्क डायलिसिस केंद्र' और ‘जन औषधि केंद्र' का मंगलवार को उद्घाटन किया। इसके अलावा, मांडविया ने ‘नमो डे केयर सेंटर' का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही 5वें जन औषधि दिवस पर चार ‘नमो मोबाइल स्वास्थ्य देखभाल' इकाइयों को हरी झंडी दिखाई। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘मांडविया ने आज ‘5वें जन औषधि दिवस' के अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में बेंगलुरु दक्षिण में ‘नमो नि:शुल्क डायलिसिस केंद्र' और ‘100वें जन औषधि केंद्र' का शुभारंभ किया।'' मंडाविया ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता सभी नागरिकों को किफायती और बेहतर गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए देशभर में जन औषधि केंद्र खोले गए हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english