फलों, सब्जियों के लिए तीन उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होंगे: कृषि मंत्रालय
नयी दिल्ली। कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ड्रैगन फ्रूट, आम, सब्जियों और फूलों के लिए बेंगलुरु, जयपुर और गोवा में तीन उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित किए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “मंत्रालय ने अब तक 49 सीओई को मंजूरी दी है, जिनमें से तीन को बागवानी के एकीकृत विकास के लिए मिशन (एमआईडीएच) के अंतर्गत नौ मार्च, 2023 को मंजूरी दी गई।” कमलम (ड्रैगन फ्रूट) के लिए एक सीओई भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर) द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित हीरेहल्ली परीक्षण केंद्र में स्थापित किया जाएगा। आम और सब्जियों के लिए दूसरा सीओई भारत-इजरायल कार्य योजना के तहत ओडिशा के जाजपुर जिला में स्थापित किया जाएगा। सब्जियों और फूलों के लिए तीसरा सीओई भारत-इजरायल कार्य योजना के तहत दक्षिणी गोवा के पोंडा में एक सरकारी कृषि फार्म में स्थापित किया जाएगा।

.jpg)

.jpg)





.jpg)
Leave A Comment